उत्तराखंड आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए बिन्दुखत्ता के महेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से पूर्व 24 लोगों को उत्तराखंड आईकॉन अवॉर्ड दिया गया। जिसमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के संजय नगर नंबर 3 बिंदुखत्ता निवासी शास्त्री महेश चंद्र जोशी पुत्र माधवानंद जोशी को उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉक्टर जौगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि शास्त्री महेश चंद्र जोशी द्वारा जो सामाजिक कार्य को करते हुए कम ही समय में लालकुआं विधानसभा से लेकर हल्द्वानी विधानसभा तक जो अपनी पहचान बनाई है वह बहुत ही सराहनीय है।
यह भी पढ़े 👉 आज देहरादून में पंडित दिन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होगी लालकुआं की अनुष्का
उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद गोल्डी ने बताया कि शास्त्री महेश चंद्र जोशी जी ने 2100 से अधिक पौधों का रोपण किया, 11 बार रक्तदान और भी अनेकों प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य जैसे कोरोना काल में गरीबों को भोजन की व्यवस्था हो या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो उन सभी को मदद पहुंचाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों ने शास्त्री महेश चंद जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बेला आते ही बिंदुखत्ता में दौड़ा करंट, लेकिन जमीं का हक अभी भी अधर में

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें