यहां पर पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासनिक अमले ने 4 क्विंटल पॉलिथीन जप्त कर दुकानदार पर 1 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Big action on polythene here, administrative staff seized 4 quintals of polythene and imposed a fine of Rs 1 lakh on the shopkeeper

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पॉलिथीन का कारोबार एवं इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है, नगर निगम,राजस्व विभाग,व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बूरा बताशा गली में एक दुकान में छापा मारकर 4 कुंतल से अधिक प्रतिबंधित पालीथीन बरामद कर दुकानदार पर एक लाख रुपए का जुर्माना  लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 लोगों की मौत, 2 घायल

नगर आयुक्त एवम उपजिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अचानक मुख्य बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों की बिक्री पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।   टीम ने बूरा बताशा गली में श्रीमती मुन्नी पत्नी श्री किशन लाल निवासी ओझान की दुकान में 21 बैग में 4.13कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। मौके पर ही दुकानदार के विरुद्ध  रू 1.00 लाख का अर्थ दंड लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

इसके साथ ही नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्धारित वसूली की विधिक कार्यबाही की जाएगी है । टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की । जिसमे 6500 रू का नकद अर्थदंड बसूला गया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि पॉलिथीन का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा ।पॉलिथीन पर्यावरण के लिए जहर है हम सभी को मिलकर पॉलिथीन को त्याग कर कपड़े के थैले को अपनी जीवन शैली में लाना होगा उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिबंध पॉलिथीन के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन
Ad