नैनीताल दुग्ध संघ की 31 समितियों में प्रबंध कमेटी का हुआ गठन, अब प्रतिनिधि का होगा चुनाव

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ की हल्द्वानी ब्लॉक के प्रथम चरण की 31 समितियों का चुनाव सम्पन्न हो गए है। जिसमें 29 समितियों में निर्विरोध व दो समितियों में चुनाव कर प्रबंध कमेटी का गठन किया गया।
सोमवार को नैनीताल दुग्ध संघ की हल्द्वानी ब्लॉक की समितियों में पहले चरण में 31 समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान 29 समितियों में प्रबंध कमेटी का निर्विरोध गठन हो गया। जबकि बोरिंगपट्टा व चित्रकूट दुग्ध समिति में प्रबंध कमेटी के चुनाव में भारी घमासान देखने को मिला। इस दौरान प्रत्याशी दुग्ध उत्पादकों को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयास करते दिखाई दिए। सोमवार को बोरिंग पट्टा राजीव नगर निर्वाचित प्रबंध कमेटी के चुनाव में अनीता आर्य, किशन पांडे, केदार सिंह दानू, भरत सिंह नेगी, भुवन चंद जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, चेतना गुररानी व तारी मिश्रा को सदस्य चुना गया। इसके अलावा चित्रकूट प्रबंध कमेटी में आशा कार्की व माया देवी को सदस्य चुना गया। जबकि सात सदस्य निर्विरोध चुने गए।
अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधि के लिए कसरत शुरू
लालकुआं: हल्द्वानी ब्लॉक के बिन्दुखत्ता समेत बरेली रोड के 31 समितियों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब मंगलवार आज को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधि के चुनाव होने है। जिसके लिए सभी समितियों में खीचतान हो रही है। उलेखनीय है समिति के प्रतिनिधि ही दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी के चुनाव में भाग ले सकता है। दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी के सदस्यों को दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा चुना जाता है।
द्वितीय चरण में 17 व 18 सितंबर को होंगे चुनाव
लालकुआं: हल्द्वानी ब्लॉक के द्वितीय चरण में 17 सितंबर को प्रबंध कमेटी व 18 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधि के चुनाव होंगे। जिसमे 28 समितियों में निर्विरोध चुनाव होने की संभावना बनी हुई है। जबकि घोड़ानाल प्रथम में मतदान की तैयारी चल रही है। यहा पर दर्जन भर उत्पादक चुनाव लड़ रहे है। जबकि तीसरा चरण 19 व 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमे 57 समितियों में प्रबंध कमेटी व प्रतिनिधि के चुनाव के जाएंगे।
कोटाबाग व रामनगर ब्लॉक में चुनाव स्थगित
लालकुआं: रामनगर व कोटाबाग की दुग्ध समितियों में चुनाव अधिकारी की शिकायत प्राधिकरण से की गई है। सहायक निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि सहकारिता प्राधिकरण से मिले पत्र में लिखा गया है कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति अव्यावहारिक व संदेहपूर्ण होने के चलते कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। जिसमें अब नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

