वनों की आग से सुरक्षा के लिए मांगा जन सहयोग

खबर शेयर करें -


दिनांक 05 फरवरी 2024 को गौला रेंज के अंतर्गत राजकीय उच्च प्रथमिक विद्यालय, बागजाला गौलापार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, किशनपुर गौलापार तथा बेरीपडाव उपखनिज निकासी गेट पर श्री चन्दन सिंह अधिकारी वनक्षेत्राधिकारी गौला के दिशा निर्देशन में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तत्वावधान में गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों, स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों तथा गौला नदी में खनन कार्य में लगे श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस दौरान वन कर्मियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, विधार्थियों एवम गौला नदी में खनन कार्य कर रहे श्रमिकों को वनों की आग से सुरक्षा हेतु जन सहयोग प्रदान करने, आग लगने की सूचना नजदीकी वन चौकी में देने, वनों की आग बुझाने में सहयोग करने के लिए निवेदन किया । वनकर्मियों द्वारा स्कूली छात्रों के साथ क्षेत्र में एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बच्चों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री भुवन चन्द्र तिवारी, वन बीट अधिकारी एवम श्री राजेन्द्र पालीवाल, वन बीट अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें वन कर्मियों एवम स्थानीय निवासियों एवम स्कूल स्टाफ द्वारा भी विचार व्यक्त कर वनाग्नि रोकने की अपील की गई, विद्यार्थियों द्वारा कविता, कहानियों तथा भाषण के माध्यम से वनों की आग रोकने तथा वनों से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का समापन जलपान एवम मिष्ठान वितरण के साथ किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर


कार्यक्रम में उप वनक्षेत्राधिकारी श्री पंकज शर्मा, वन दरोगा श्री ललित मोहन जोशी, श्री गणेश पाण्डेय, श्री हेम चन्द्र जोशी, श्री दलीप सिंह मेवाड़ी, श्री शंकर दत्त पनेरू, श्री मनोज त्रिपाठी, वन बीट अधिकारी श्री भुवन चन्द्र तिवारी, श्री राजेन्द्र पालीवाल, श्री धरम सिंह पोखरिया, श्रीमती उर्मिला टम्टा, कुमारी लता, वाहन चालक श्री श्याम सिंह राणा, श्री भगत सिंह, श्री संजय सिंह, वन कर्मी श्री मोहन शर्मा, श्री हरीश शर्मा, श्री देव सिंह के अतिरिक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण एवम स्थानीय निवासियों व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में