मुक्तेश्वर : जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत, जेसीबी ऑपरेटर फरार, मशीन को पुलिस ने किया सीज

खबर शेयर करें -

मुक्तेश्वर : भटेलिया बाजार के पास गंगुवाचोड़ में शनिवार की देर रात जेसीबी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया।
मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार की रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी की चंदन सिंह (34) पुत्र किशन सिंह निवासी चखुटा को जेसीबी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बताया कि मौके पर पहुंचकर अचेत अवस्था में पड़े युवक को सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने जेसीबी सीज की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाता था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण