16 मार्च 2025 राशिफल : आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी खुशशबरी, जाने कैसा रहेगा आज का आपका दिन

खबर शेयर करें -

मेष – सूर्य आज से मीन यानी व्यय भाव में रहेंगे। षष्ठम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। एकादश शनि बिजनेस में रुकावट को समाप्त करेंगे। शनि कुंभ में हैं। कॅरियर में सब बेहतर होगा। जॉब प्रोमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।

वृष – पंचम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की संभावना दे सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा भाग दौड़ से बचें। परिवार में अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चंद्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय – भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। शिव पुराण का पाठ करें।

शुभ रंग – नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक – 05 व 07।

मिथुन – चतुर्थ चंद्रमा घर में खुशियां देंगे। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ रंग – हरा व पीला।

आज का शुभ अंक – 01 व 05।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनोज पाल के प्रथम बार काशीपुर आगमन पर मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तोलकर किया भव्य स्वागत

कर्क – चंद्रमा तृतीय भाव में व गुरु एकादश व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब प्रोमोशन में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – पीला व लाल

आज का शुभ अंक – 02 व 07।

सिंह – सूर्य मीन में है। चंद्रमा कन्या राशि में शुभ हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। फेमिली में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय – सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग – नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक – 01 व 03।

कन्या – चंद्रमा इसी राशि में हैं। किसी बड़ी बिजनेस सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। शुक्र व बुध फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आपसे बखूबी करवा सकते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। चावल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक – 04 व 08।

यह भी पढ़ें 👉  फिसली जुबान ने छीना प्रेम का राजपाट, विवादों से रहा है पुराना नाता, पढिए पूरी खबर

तुला – जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यय भाव के चन्द्रमा इस राशि के जातकों को कोई बड़ा लाभ देंगे। कॅरियर को लेकर सफल रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय – क्रोध से बचें।तिल का दान करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग – हरा व नीला।

आज का शुभ अंक – 05 व 08।

वृश्चिक – चंद्रमा व गुरु मंगलमय फल देंगे। मंगल स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से मन खुशियों से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। किसी संत के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक – 05 व 08।

धनु – इस राशि से दशम भाव के चंद्रमा कर्म के लिए शुभ तथा मंगलमय है। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में हैं। गुरु व चंद्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक – 03 व 07।

आज का शुभ रंग – नारंगी व पीला।

यह भी पढ़ें 👉  विवादास्पद बयानों में घिरे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आखिरकार अपने पदों से दिया इस्तीफा

मकर – पंचम गुरु व भाग्य भाव के चंद्रमा शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। आप विद्वान व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको तुलसी दल अर्पित करें। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक – 03 व 09।

आज का शुभ रंग – नीला व पीला।

कुंभ – चंद्रमा अष्टम व शनि इसी राशि में हैं। पारिवारिक विवाद से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय – भगवान शंकर के मंदिर जाएं। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग – नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक – 04 व 07।

मीन – गुरु तृतीय व चंद्रमा सप्तम शुभ हैं। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

आज का शुभ अंक – 01 व 09।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad