लालकुआं में संदिग्‍ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां नगर में एक हृदय विदारक घटना होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया है, वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की गत दिवस तबीयत खराब होने के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है। उसका मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है, हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी, मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई, जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां बीती शाम जेबा की दर्दनाक मौत हो गई, उसकी मौत से वार्ड नंबर 5 निवासी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, आज शनिवार को हल्द्वानी में मृत जेबा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी