विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात को पति से हुई थी अनबन

खबर शेयर करें -

नैनीताल: शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

रात में पति-पत्नी में हुई थी अनबन: बबीता के पति प्रेम कुमार ने बताया कि रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी. उसके बाद दोनों सो गए और बबीता ने अचानक सुबह फांसी लगा ली. बबीता के बेटे ने सुबह अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. जिसके बाद बेटे ने इसकी सूचना अपनी ताई को दी. जिसके बाद परिजनों के द्वारा बबीता को फंदे से उतारा गया तो तब तक बबीता की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

मौके पर पहुंचे एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बबीता की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने 8 साल पहले प्रेम के साथ प्रेम विवाह किया था. जिसका उनके द्वारा काफी लंबे समय तक विरोध किया गया. उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया. वहीं कोतवाल वीवी सोलंकी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना की तहकीकात की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल