संसद हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर पाकिस्तान में हुआ ढेर

खबर शेयर करें -

संसद हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर पाकिस्तान में हुआ ढेर, कंधार में अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से उड़ाए जाने की खबर

पाकिस्तान के हुक्मरानों का प्यारा और संसद हमले का रचयिता, आतंक का आका मसूद अजहर के मारे जाने की खबर सामने आई है। अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की कंधार में अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए बम विस्फोट में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

बम कार के केबिन के दाहिने दरवाजे के पास विस्फोट हुआ। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट में लगी चोटों के कारण आतंकी की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

जैश ए मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है जिसके आतंकी जम्मू कश्मीर समेत भारत के कई राज्यों में आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। मार्च में इसकी स्थापना साल 2000 में मसूद अजहर ने की थी। जनवरी 2002 में जब इसे पाकिस्तान की सरकार ने बैन कर दिया तब जैश ए मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम उल इस्लाम कर लिया था।