राजू अनेजा,काशीपुर ।मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के पास कूड़ा डाले जाने के मामले को महापौर दीपक बाली ने बेहद गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर कड़ा रुख अपनाया। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा—“काशीपुर को गंदा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।”
ढेला पुल पर गंदगी पर फूटा महापौर का गुस्सा
स्थलीय निरीक्षण के दौरान महापौर दीपक बाली ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा डालने और नदी को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही नगर निगम प्रशासन को दोषियों पर कड़ा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
रात में कूड़ा जलाने और दबाने का खुलासा
महापौर ने बताया कि बीते दिन नगर निगम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ढेला पुल के पास कूड़ा डालते हुए पकड़ा था, जिसे सीज कर कूड़ा टंचिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन चेतावनी के बावजूद रात के अंधेरे में कूड़ा जलाया गया और बाद में मिट्टी से दबा दिया गया, जो गंभीर पर्यावरणीय अपराध है।
दानिश पर अर्थदंड, दोबारा किया तो सख्त कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान कूड़ा डालने के लिए दानिश नामक व्यक्ति को चिन्हित किया गया। महापौर ने निर्देश दिए कि उस पर अर्थदंड लगाया जाए और भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदूषण फैलाने वालों पर FIR के आदेश
महापौर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से साफ कहा कि नदी को प्रदूषित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए और नियमों के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए।
“जनता साथ दे, तो काशीपुर रहेगा साफ”
महापौर दीपक बाली ने कहा,
“हम काशीपुर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गंदगी फैलाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। जिस दिन काशीपुर की जनता सफाई अभियान में नगर निगम के साथ खड़ी हो गई, कोई ताकत हमारे शहर को गंदा नहीं कर सकेगी।”
मौके पर ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, पर्यावरण मित्रों की टीम और मुकेश चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
— अब गंदगी नहीं, सख्ती चलेगी। काशीपुर रहेगा साफ!
ताजा खबर
- सास की मौत के बाद बहू समेत 6 गिरफ्तार, 2 साल की मासूम को भी जाना पड़ा जेल
- हथियारों की खेप और राजनीति: किच्छा विधायक बेहड़ के ‘हिंसा की साजिश’ वाले आरोप पर पूर्व विधायक शुक्ला का पलटवार
- सिस्टम से हारा चाय विक्रेता: 4 महीने से न्याय के लिए भटक रहे युवक ने जनसुनवाई में निकाली पेट्रोल की बोतल
- लालकुआं सनसनी: बैरियर टूटने पर गेटमैन और व्यापारी नेता में हुई हाथापाई, एक घंटे तक ठप रहा यातायात
- सियासी तूफान के बाद जब प्रशासन हुआ खामोश,तो पांडे ने फोड़ा ‘लेटर बम’—सरकारी ज़मीन है तो कब्ज़ा लो
- रुद्रपुर पुलिस जांच: ‘शू विला’ के संचालक को लगी गोली, घटनास्थल से पिस्टल बरामद
- काशीपुर के SIMT में गूंजा जीवन मूल्यों का संदेश ,आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को बताया सफलता का असली अर्थ
- हरदोई: “प्रहलाद नगरी” के रूप में पुनर्जीवित हुई सांस्कृतिक पहचान; होली की भव्य शोभा यात्रा ने रचा नया इतिहास
- कमान मिलते ही एक्शन मोड पर एसएसपी ! ओवरलोड वाहनों पर कहर बनकर टूट पड़े अजय गणपति, खनन माफिया की टूटी कमर
- वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार; गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई


