उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का किया यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान द्वारा आगामी 4 दिन यानी 14 जुलाई से 17 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा 14 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,उत्तरकाशी , अल्मोड़ा , चमोली ,टिहरी ,पिथौरागढ़ जनपदों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार तथा भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

आगामी 15 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,अल्मोड़ा ,देहरादून ,उत्तरकाशी ,चमोली ,टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार ,पौड़ी तथा पिथौरागढ़ जनपदों में आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान ने आगामी 16 जुलाई को देहरादून ,नैनीताल ,पौड़ी ,चमोली , उत्तरकाशी , चंपावत, बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 17 जुलाई को नैनीताल ,अल्मोड़ा ,बागेश्वर ,चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी यदि सही साबित हुई तो राज्य में आने वाले 4 दिन यानी 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad