दुग्ध उत्पादकों की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, एक रुपए प्रति लीटर हुआ इजाफा
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ का 71वां और 72वां वार्षिक सामान्य अधिवेशन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया. इस दौरान उन्होंने दूध उत्पादकों को सौगात दिया. मंत्री ने दूध उत्पादकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि को ₹4 से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर देने की घोषणा की. साथ ही बेहतर काम करने वाले दूध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया.
वहीं, अधिवेशन में कुछ दूध उत्पादकों ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया. जिसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने मंच से पशु पालकों को समझाया. उन्होंने कहा हंगामा करने से कोई फायदा नहीं. दूध उत्पादकों की समस्याओं को सुना जाएगा.
दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹4 प्रति लीटर पोषाहार राशि दिए जाते थे, लेकिन उसे बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर कर दिया गया है. जिससे प्रदेश के लाखों दूध उत्पादकों को फायदा मिलेगा, यह नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ उत्तराखंड का नंबर वन दूध संघ है. यहां का रोजाना उत्पादन 90 हजार प्रतिलीटर है, जो दूध संघ के लिए बड़ी उपलब्धि है.
रेखा आर्य ने कहा कि सेक्स ऑडिटसीमेन के मामले में उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सेक्स ऑडिटसीमेन तैयार होता है, जो दूध उत्पादकों को मात्र ₹100 में उपलब्ध कराए जाते हैं. जिससे कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

