लालकुआं : आरबीएम खरीद के दाम तीन रुपये प्रति क्विंटल घटाने पर खनन कारोबारियों ने शुरू की हड़ताल

खबर शेयर करें -

लालकुआं : स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से आरबीएम खरीद के दाम तीन रुपये प्रति क्विंटल घटाने पर खनन कारोबारियों ने उपखनिज से लदे वाहन वाहन स्टोन क्रशरों के सामने खड़े कर दिए।

इस दौरान लालकुआं से मोतीनगर तक खनन वाहनों की कतार लग गई। वाहन खड़े करने से क्रशरों में रेता-बजरी की निकासी भी प्रभावित हो गई। खनन कारोबारियों का कहना है कि दाम नहीं बढ़ाने तक हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

सोमवार सुबह लालकुआं से मोतीनगर तक के स्टोन क्रशरों में जाने वाले बरेली रोड के खनन स्वामियों ने अपने वाहन स्टोन क्रशरों के बाहर खड़े कर दिए। चेतावनी दी कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक आरबीएम के घटाए हुए दाम नहीं बढ़ाएंगे, तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण स्टोन क्रशरों में खरीद-बिक्री भी ठप हो गई। देर रात तक खनन व्यवसायियों का आंदोलन जारी था। स्टोन क्रशर एसोसिएशन के महामंत्री सुनील तलवाड़ का कहना है कि आरबीएम के रेट घटाने का निर्णय स्टोन क्रशर संचालकों का स्वयं का है। यूनियन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि स्टोन क्रशर संचालक आए दिन मनमानी कर रहे हैं। मनमानी के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। सागर स्टोन क्रशर के स्वामी विवेक मिश्रा ने कहा कि डिमांड नहीं होने गौला से आने वाला माल महंगा पड़ने के कारण वह रेट कम करने को मजबूर हैं। उन्होंने स्वामियों से सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद