शांतिपुरी में जुए के मामूली विवाद को गोली चली, युवक गंभीर

खबर शेयर करें -

किच्छा: जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा की साथ में जुआ खेलते युवक ने साथी को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों द्वारा युवक को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें – पर्वतीय क्षेत्रो से पिरूल खरीदने लगी सेंचुरी पेपर मिल, रोजगार के साथ ही जंगली में देवाग्नि पर लगेगी रोक
प्राप्त समाचार के अनुसार शांतिपुरी नंबर 4 उधम सिंह नगर निवासी
मुक्कु टाकुली का पवन पॉपुलर फार्म के मैदान में जुए को लेकर अपने ही एक दोस्त से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दूसरे युवक ने मुक्कु टाकुली को गोली मार दी। मुक्कू के सर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इस दौरान वहां गोली चलने से भगदड़ मच गई। जिसके वहां से गुजर रहे साथियों द्वारा मुक्कू को बाइक से सीएचसी किच्छा ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुक्कु को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद मुक्कू का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल उपचार किया जा रहा है। गोली लगने की सूचना के बाद मुख्य के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जबकि एसपी सिटी ममता वोहरा भी दल बल के साथअस्पताल पहुच कर जांच मव जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार