विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा काशीपुर में पदयात्रा बताया उनका निजी कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने रविवार को काशीपुर में पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा को उनका निजी कार्यक्रम बताया। यही नहीं बल्कि उन्होंने बताया कि उक्त पदयात्रा में भाजपा या आरएसएस का कोई कार्यकर्ता शायद ही इस कार्यक्रम में शामिल होगा।

बताते चलें कि हरभजन सिंह चीमा लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर काशीपुर की विधायक सीट पर काबिज हैं। अगले चुनाव हेतु श्री चीमा अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी पेश कर चुके हैं। श्री चीमा के मुताबिक काशीपुर में आज भी बेहद मजबूत है, लेकिन भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी 28 नवम्बर को काशीपुर में पद यात्रा (शक्ति प्रदर्शन) का आयोजन कर रहे हैं, जो कि आम जनता व भाजपाइयों को भी हैरत में डाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खास बात ये है कि इस आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान बलराज पासी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से किया जा रहा है। व्यक्तिगत रूप से उनके द्वारा स्थानीय किसी भी नेता से संपर्क नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

इधर, भाजपा संगठन का इस संबंध कोई भी दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को अभी तक नहीं मिला है। वहीं, विधायक श्री चीमा ने कहा कि यह पासी का निजी कार्यक्रम हो सकता है। भाजपा या आरएसएस का कोई कार्यकर्ता शायद ही इस कार्यक्रम में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर में भाजपा को शक्ति प्रदर्शन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उधर, अन्य भाजपाइयों ने भी इस कार्यक्रम से कोई सरोकार न रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad