विधायक नवीन दुम्का ने बाटे सात लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक, दो इंडिया मार्का हैंडपंपों का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा 2 परिवारों को 7 लाख आर्थिक सहायता के चेक बांटे, और पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हैंडपंप खुदाई का शुभारंभ किया।

विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को सर्वप्रथम हल्दुचौर निवासी श्रीमती सावित्री कुमारी को ₹4 लाख का आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया। दरअसल कुछ दिन पूर्व श्रीमती सावित्री कुमारी के पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी इस दौरान मानव वन्य जीव जंतु संघर्ष मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। इसके पश्चात विधायक नवीन दुमका ने गौलापार के कालीपुर में हाथी के हमले से मृत महिला के पति मदन सिंह को मानव वन्यजीव संघर्ष मद से ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, पीड़ित परिवार को ₹1लाख की आर्थिक मदद पूर्व में दी जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के लिए आए कई हैंडपंप की खुदाई का शुभारंभ जड़ सेक्टर स्कूल बिंदुखट्टा के मैदान में मशीन चलाकर इसकी शुरुआत की गई साथ ही विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े 👉 10वीं और 12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल
इस दौरान विधायक नवीन दुमका के साथ रेंज अधिकारी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट ,ग्राम प्रधान रुकमणी प्रधान प्रतिनिधि भास्कर जोशी, रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष ललित आर्य जगदीश नौला, मुकेश बेलवाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा