दिल्ली में अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले आये सामने

नई दिल्ली। कोरोना का कहर थमने के बाद दिल्ली में डेंगू ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 1,200 मामले सिर्फ अक्टूबर में दर्ज किए गए। पिछले चार वर्षों में अक्टूबर में सामने आए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है। नगर निकाय अधिकारियों द्वारा साझा किए गए।
यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने जताई अपनी गिरफ्तारी की आशंका
आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 में अक्टूबर में डेंगू के 2,022 मामले सामने आए थे। सोमवार को डेंगू के कारण पांच मरीजों की मौत हो गयी थी। इसके साथ, मच्छर से होने वाली इस बीमारी के कारण शहर में जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या छह हो गयी जो 2017 के बाद से सबसे अधिक है जब 10 मरीजों की मौत हो गयी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

