धारचूला में बादल फटने से 200 से ज्यादा लोग फंसे, जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने कहर बरपा है। आसमानी आफत से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच पिथौरागढ़ के धारचूला में चलगांव के पास बादल फटने की खबर है। जिसमें आसपास के 200 से ज्यादा लोगों के फंसने की खबर है।

बादल फटने से एक पुल बह गया जिससे मुख्यालय का लोगों का संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी चल गांव से भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आ रही है । भूस्खलन में फंसे लोग नाले को बमुश्किल पार करते हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बीते दिनों से मानूसन और बारिश उत्तराखंड में जमकर बरस रहा है। जिससे जगह जगह जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। धारचूला के दारमा घाटी में मूसलाधार बारिश से चल गांव को जोड़ने वाली धौली नदी किनारे लगी ट्राली बह गई है। इस वजह से 50 परिवारों का संपर्क कट गया है। दारमा घाटी में बृहस्पतिवार दोपहर से मूसलाधार बारिश हुई। पुल बह जाने से बरसात के समय लोगों को जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे गांव पहुंचना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज