लालकुआं में 400 क्विंटल से अधिक अवैध रेता लदा हाईवा डंपर जब्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं: वन विभाग के गश्ती दल ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिन्दुखत्ता-देवरामपुर गौला नदी के पास से 400 क्विंटल से अधिक अवैध रेता ले जा रहे एक हाईवा डंपर को जब्त कर लिया है। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गौला वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 12:45 बजे रात्रि गश्त के दौरान वन कर्मियों ने ट्राली लाइन लालकुआं के पास एक हाईवा डंपर (वाहन संख्या UK 04 CA- 8554) को आते देखा। जांच के लिए रोकने का प्रयास करने पर चालक ने वाहन को देवरामपुर की ओर तेज गति से भगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेलगाम डंपर ने सिपाही को रौंदा; शरीर से अलग हुआ हाथ, सिर में गंभीर चोट, SSP खुद ऑपरेशन थिएटर पहुँचे

वन विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया और लगभग एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। हालांकि, चालक वाहन को सागर स्टोन क्रेशर देवरामपुर के पास सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश पनेरू का 'शुद्धि' अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 400 क्विंटल उपखनिज (रेता) लदा पाया गया। वाहन में उपखनिज निकासी से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र (कागजात) नहीं मिले। वन कर्मियों ने जब्त वाहन को जू परिसर गौलापार हल्द्वानी में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है।

इस मामले में वाहन स्वामी/चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

अवैध खनन पर कार्रवाई करने वाली वन कर्मियों की टीम में शामिल थे:

  • उप वन क्षेत्राधिकारी डिगर राम
  • वन दरोगा दीप चन्द्र आर्या
  • वन दरोगा हेम चन्द्र जोशी
  • वन बीट अधिकारी भुवन चन्द्र तिवारी
  • देवेन्द्र मेहरा
  • भुवन सिंह
  • ललित द्विवेदी
  • दीपक पंतोला
  • हयात सिंह
  • आनन्द सिंह
यह भी पढ़ें 👉  निगम में नौकरी के नाम पर काला बाज़ारी ! अंदर के खेल को आखिर बाहर से कौन दे रहा है कमान?