मोटाहल्दू : 17 वर्षीय नाबालिग ने सल्फास खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: वर्तमान समय में युवाओं और किशोरों में बढ़ती मानसिक परेशानी और आत्महत्या की प्रवृत्ति का एक दुखद मामला सामने आया है। निकटवर्ती क्षेत्र जयपुर-बीसा मोटाहल्दू में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग निकिता पुत्री स्वर्गीय रमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गत दिवस देर रात निकिता ने अज्ञात कारणों से सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भेड़-बकरियां चराते समय खाई में गिरा युवक, इकलौते बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझा

पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है और नाबालिग की मौत के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। किशोरी द्वारा सल्फास खाने के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों की डांट या सख्ती को बर्दाश्त न कर पाने वाले किशोरों के आत्मघाती कदम उठाने की प्रवृत्ति पर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: बारात से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल कृष्ण पाली की एल्बम “फागुन का मेला आया” लॉन्च होते ही श्याम भक्तों में खाटू श्याम धाम जाने की बढ़ी दीवानगी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें