लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू: सांसद अजय भट्ट ने दी सौगात की जानकारी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए एक नई साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन शुरू हो रहा है। श्री भट्ट ने उत्तराखंड वासियों को मिली इस नई रेल सेवा की सौगात पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

सांसद भट्ट ने बताया कि यह नई ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह प्रयागराज से लालकुआं आएगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

श्री भट्ट ने बताया कि इस ट्रेन सेवा को शुरू कराने के लिए वह लंबे समय से केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे। आखिरकार उत्तराखंड वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 77वें वार्षिक अधिवेशन में 295.52 करोड़ का बजट पारित, उत्कृष्ट उत्पादकों को बांटे गए 6.50 लाख रुपये के पुरस्कार

उन्होंने कहा कि इस रेल संचालन से प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंड वासियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्रयागराज से लालकुआं आने वाली इस ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु भी उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय और धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आसानी से आ सकेंगे, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

श्री भट्ट ने इस महत्वपूर्ण रेल संचालन के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।


Ad