सीडीएस विपिन रावत की मृत्यु पर नगर आयुक्त विवेक राय ने की श्रद्धांजलि अर्पित

नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रखा 2 मिनट का मौन

खबर शेयर करें -


काशीपुर।सीडीएस विपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर नगर निगम काशीपुर द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई तथा हादसे में अपनी जान गवाने वाले सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीडीएस विपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए नगर निगम आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में निगम के तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत एक साहसिक व्यक्ति थे जिनमें ठोस निर्णय लेने की क्षमता थी। हमारी आज की पीढ़ी उनके अदम्य साहस को भविष्य में याद रखेगी। उन्होंने कहा कि विपिन रावत का ऐसे चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीडीएस रावत व उनकी पत्नी सहित अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश