स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में काशीपुर को न01का खिताब दिलाने को लेकर नगर आयुक्त विवेक रॉय ने बनाई रणनीति

नगर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए जरूरी टिप्स

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आगामी 2022 में प्रदेश में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को में नंबर वन का खिताब दिलाने के लिए काशीपुर नगर निगम अपनी पूरी तैयारियों पर जुट गया है। नगर को किस तरह पूर्ण रूप से स्वच्छ व सुंदर रखा जाए इसको लेकर नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम कर्मियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बताते चलें कि प्रदेश में 2021 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर नगर निगम नंबर वन का खिताब हासिल करने में नाकामयाब हासिल हुआ परंतु नगर निगम में चार्ज संभालने के बाद नगर आयुक्त विवेक रॉय ने इस बार हर हाल में काशीपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का खिताब दिलाने की इच्छा को दिल में ठानते हुए नगर को बेहतर रूप से स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपनी टीम को उचित दिशा निर्देश दिए जिसमें उन्होंने जनता के सहयोग एवं व्यवहार को भी अपेक्षित किया है। बताते चलें कि काशीपुर नगर निगम में चार्ज संभालने के बाद यहां की कार्यप्रणाली में सुधार सुधार के लिए एम एन ए विवेक रॉय सुबह तड़के ही ट्रैक सूट पहने काशीपुर के गली मोहल्लों एवं सड़कों पर नजर आते हैं। आज उन्होंने काशीपुर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के उद्देश्य को लेकर चर्चा की जिसमें निगम के इंजीनियर एवं अधिकारियों को बारीकियों के साथ टीम वर्क करने की सुझाव आदान प्रदान किये और नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा