सड़क पर निर्माण सामग्री देखकर नगर आयुक्त का पारा हुआ हाई

वान हुसेन कंपनी के शोरूम मालिक का काटा चालान

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नगर में खुली वान हुसेन कंपनी को सड़क पर निर्माण सामग्री रखना भारी पड़ गया नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दुकान स्वामी का चालान किया तथा सड़क पर से तुरंत निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए ।
यह भी पढ़े 👉 दो बीवियों के खर्चे उठाने के लिए युवक बन गया पेशेवर चोर
बताते चलें कि नगर निगम द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर नगर में एक जन जागरूकता रैली निकाली जा रही थी इसी दौरान रामनगर रोड पर वान हुसेन कंपनी के शोरूम के सामने सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री देखते ही नगर आयुक्त विवेक राय का पारा हाई हो गया उन्होंने तुरंत दुकान स्वामी को मौके पर बुलाकर उक्त निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए तथा ₹500 का चालान भी किया। नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि सड़क बाधित करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखने वालों पर नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है इसलिए हम सभी को मिलकर नगर को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह