गोरापड़ाव में महिला की घर में गला दबाकर हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान भी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोरापड़ाव में महिला की घर में गला दबाकर हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है गोरापड़ाव हेड़ागज्जर में 50 वर्षीय महिला नंदी देवी की हत्या हुई है. महिला घर में अकेली रहती थी. महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. 50 वर्षीय महिला नंदी देवी की गला दबाकर हत्या की गई है. साथ ही उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा महिला अकेले अपने घर में रहती थी. महिला की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. पुत्र जेल में बंद है. महिला के दामाद ने पुलिस को सूचना दी है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल और फॉरेंसिक रिपोर्ट की कार्रवाई की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है किन कारणों से महिला की हत्या हुई है. हत्या के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित