बेटे की हत्या के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बेटे की हत्या के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में रह रहे सेवादार की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक बंदी न्यायालय के आदेश पर 18 अगस्त को हल्द्वानी जेल में बंद था, जहां 24 अगस्त को उसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसकी देर रात मौत हो गई. हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मृतक सलविंदर सिंह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

बताया जा रहा है कि सितारगंज निवासी सलविंदर सिंह (65) ने 17 अगस्त को मामूली विवाद पर अपने 35 वर्षीय बेटे दलजीत सिंह चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद दलजीत सिंह के छोटे भाई गुरजीत सिंह के तहरीर पर पुलिस ने पिता सलविंदर सिंह को जेल भेजा था. जहां 18 अगस्त को हल्द्वानी में जेल बंद था. हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि सलविंदर सिंह जेल में बंद था, जहां उसकी तबीयत खराब होने पर 24 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक सलविंदर सिंह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं सूचना पर मृतक का परिवार हल्द्वानी पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad