खेत की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय राम आसरे की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी सुबह जागने पहुंची तो…
देवरिया जिले में भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) भीम कुमार गौतम ने बताया कि भाटपार रानी थानाक्षेत्र के दनउर गांव में बुधवार एवं बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात में राम आसरे यादव (55) अपने खेत की रखवाली हेतु सोये हुए थे, जिनकी हत्या कर दी गयी।
एएसपी ने परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी के आधार पर बताया कि राम आसरे बृहस्पतिवार सुबह देर तक जब घर नहीं आये तब उनकी पत्नी गुनराजी देवी उन्हें जगाने पहुंची।
तब घटना की जानकारी हुई। गौतम ने कहा कि इस संबंध में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी और अब इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

