नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान, मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस जांच मे जुटी

खबर शेयर करें -

नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस जांच कर रही है।

बृहस्पतिवार को तल्लीताल मेविला कंपाउंड क्षेत्र निवासी अक्षय पालीवाल (30) अपने घर की सीढ़ी पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह युवक को फंदे में लटका देख किरायेदारों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवक घर में अकेला था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि युवक फंदे में लटका मिला था। युवक के फोन से मंगलवार की रात को परिजनों को कॉल की गई थी। पड़ोसियों का कहना है कि युवक ने देर शाम तेज आवाज में गाने लगाए थे। जब उन्होंने आवाज काम करने के लिए कहा तो उसने आवाज कम कर दी।

लेकिन सुबह पड़ोसियों ने युवक को फंदे में लटका देखा। पुलिस को भी युवक फंदे में लटका और उसके घुटने मुड़े मिले। घर के अंदर शराब की बोतलें गिरी हुई थीं। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी