नैनीताल : शार्ट सर्किट से चार दुकानों में लगी भीषड़ आग, दो दुकानें जलकर राख

खबर शेयर करें -

नैनीताल: बड़ा बाजार क्षेत्र में बेकरी में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. जिसके बाद आग ने आसपास की तीन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. वहीं आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

तीन दुकानें जलकर राख: नैनीताल के बाजार में अलसुबह 3 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बाजार के चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देखा, इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल विभाग को दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. जिन दुकानों में आग लगी, उनके ठीक ऊपर एक होटल था, जिससे वहां रुके पर्यटकों की जान पर बड़ा खतरा बन गया. समय रहते सभी पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया.आग ने करीब 3 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों का आरोप: हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. राहत और बचाव कार्य में लगे स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में लगे फायर हाइड्रेंट आग लगने के दौरान पूरी तरह से शोपीस बने रहे और हाइड्रेंट में पानी नहीं चला, जिसके चलते आग फैल गई. इतना ही नहीं बाजार के गेट में बनी सीढ़ियों के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बाजार के अंदर नहीं जा सकी. जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि आग से दो दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि दो दुकानों में आंशिक रूप से आग लगी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी