नैनीताल : लड़की का व्हाट्सएप्प वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक वीडियो बना होटल में आने को कर रहे थे ब्लैकमेल, हुआ यह हाल..

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सोशल मी‌डिया में परिचित युवक से वीडियो कॉल में बात करना युवती को महंगा पड़ गया।

मामला रामनगर का बताया जा रहा है, आरोपी व्यापारी पुत्र हैं और अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक स्क्रीन शॉट लेकर फोटो दोस्तों को दे दी।

इसके बाद युवक उक्त युवती को ब्लैकमेल करने लगे, और रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास करने लगे। मामले में पुलिस ने तीन व्यापारी पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप्प पर एक लड़की का न्यूड फ़ोटो प्रसारित करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि लड़की का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया। युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का न्यूड फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

बताया जा रहा है कि न्यूड फोटो वायरल करने वाले युवक लड़की को बार बार क्यारी के एक रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और उसने इस घटना के बारे में परिवार वालो को बताया जिसके बाद यह मामला अब थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य बाजार के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज