नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी नैनी झील में कूदी

खबर शेयर करें -

नैनीताल, । तल्लीताल क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी नैनी झील में कूद गई। राहगीरों व पुलिस की सक्रियता के चलते महिला को झील से बाहर निकालकर बचा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तल्लीताल निवासी एक महिला ठंडी सड़क बोट स्टैंड के समीप आकर झील में कूद गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे चीता कांस्टेबल शिवराज राणा व अन्य राहगीरों ने झील में कूद कर महिला को बाहर निकाल। जिसके बाद महिला को थाने ले आए।

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप

जहां महिला के पति को भी बुलाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसे रोजाना बेवजह परेशान करता है। बुधवार की सुबह भी उसका पति से झगड़ा हो गया था। इससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। वहीं पति ने बताया कि उसने सुबह पत्नी से जल्दी उठने को कहा, जिसके चलते उनका विवाद हो गया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। थाने में महिला व उसके पति की काउंसलिंग की गई। जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक