नैनीताल : शराब की पेटियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, होली के मद्देनजर तस्करी रोकने के लिए चल रहा पुलिस का विशेष अभियान

खबर शेयर करें -

धानचुली: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. धानाचुली पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए एक कार से 15 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद की है. एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसके तहत बुधवार को धानाचुली पुलिस ने 15 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

अवैध शराब के खिलाफ अभियान: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम प्रेम प्रकाश चंद्र पुत्र रघुवर सिंह है और वो खन्स्यु नैनीताल का रहने वाला है. आरोपी ने बताया कि होली के त्यौहार के मद्देनजर शराब की तस्करी कर रहा था. पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि नैनीताल पुलिस को पिछले 15 दिनों के भीतर में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

15 दिन पहले दूध के टैंकर से हरियाणा ब्रांड की 50 पेटी से अधिक शराब बरामद की गयी थी. वहीं इसी सप्ताह में पुलिस ने पंजाब से लाई जा रही 100 पेटी शराब को भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक होली के त्यौहार के मद्देनजर पहाड़ों पर शराब की खपत बढ़ गई है. इसको देखते हुए अब शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं. शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी के तहत पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल की है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad