नैनीताल : ड्रीम 11 की बदौलत करोड़पति बने देवेंद्र सिंह रावत

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल जिले के रामनगर निवासी देवेंद्र सिंह रावत ड्रीम 11 की बदौलत करोड़पति बन गए हैं. देवेंद्र रावत एक रिजॉर्ट कर्मचारी हैं. जिन्होंने ड्रीम 11 में टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीते हैं. उन्होंने मात्र 49 रुपए लगाकर टीम बनाई थी, जिसने उनकी किस्मत खोल दी है. वहीं, एकाएक करोड़पति बनने पर देवेंद्र और उनके परिजनों में खुशी की लहर है.

दरअसल, देवेंद्र सिंह रावत रामनगर के ढेला गांव के रहने वाले हैं. वो एक रिजॉर्ट में बतौर कर्मचारी काम करते हैं. देवेंद्र रावत ने बताया कि वो लंबे समय से ड्रीम 11 में टीम बनाते आ रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पहली बार उन्हें एक करोड़ रुपए जीतने का मौका मिला है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि कल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला था. उन्होंने भी 49 रुपए का दांव लगा दिया. इस मैच के आखिरी के कुछ मिनट तक उन्हें यह एहसास नहीं था कि वो एक करोड़ रुपए भी जीत जाएंगे. पहले तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ, जब उन्होंने ऐप को कई बार खोलकर देखा तो सचमुच में वो करोड़पति बन गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव

ड्रीम 11 में जीते रकम से उतारेंगे कर्जः वहीं, देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो इस रकम से कोरोना के समय चढ़े प्रॉपर्टी के कर्जे का निपटारा करेंगे. साथ ही कुछ रुपए अपने बच्चों के भविष्य बनाने पर लगाएंगे. बता दें कि देवेंद्र रावत के खाते में 1 करोड़ का 30 प्रतिशत कटकर यानी 70 लाख रुपए आएंगे. उधर, देवेंद्र रावत के करोड़पति बनने पर ढेला गांव में खुशी की लहर है.