नैनीताल : नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन में लगे जैमर को तोड़कर युवक वाहन लेकर हुए फरार

खबर शेयर करें -

नैनीताल,  नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन में लगे जैमर को तोड़कर युवक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर सूचना प्रसारित की, जिसके बाद युवकों को ज्योलीकोट क्षेत्र में दबाचे लिया गया। युवकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

रविवार की सुबह गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस को मालरोड में सड़क किनारे खड़ी कार दिखी। नो पार्किंग जोन में कार खड़ी होने पर पुलिस ने उस पर जैमर लगा दिया। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस दोबारा वहां पहुंची तो वाहन गायब दिखा और जैमर नाले में टूटा पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

लोगों से पूछताछ में उन्होंने कुछ देर पहले ही युवकों के तल्लीताल की ओर जाने की बात बताई। तत्काल पुलिस ने वायरलेस पर वाहन नंबर के बारे में सूचना प्रसारित की। करीब आधे घंटे बाद ज्योलीकोट पुलिस ने वाहन समेत युवकों को पकड़ लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बागेश्वर निवासी गोकुल मेहरा व दीपक मेहरा के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया