नैनीताल : मेहंदी रस्म में नाचते-नाचते हुई दुल्हन की मौत, परिजन और मेहमान सदमे और सकते में

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में शनिवार की रात को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां चल रहे एक वैवाहिक समारोह के दौरान दिल्ली निवासी दुल्हन की डांस करते वक्त असमय मौत हो गई। घटना से परिजन और मेहमान सदमे और सकते में हैं। पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के प्रार्थना पत्र के बाद परिजन देर रात ही शव लेकर दिल्ली लौट गए।

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया की बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे.श्रेया जैन की शादी लखनऊ निवासी युवक से होनी थी दोनों परिवार रिसोर्ट में ठहरा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया यहां डॉक्टर अस्पताल में डॉ. राशिद ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है इधर बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों की ओर स की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रार्थना पत्र भीमताल पुलिस को सौंपा गया इसके बाद परिजन देर रात में ही शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.