नैनीताल: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटकी मिली

खबर शेयर करें -

नैनीताल: शहर के तल्लीताल क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह अपने किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली।


क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय रेनू खत्री, जो मूल रूप से कैंचीधाम तहसील की निवासी थी, तल्लीताल धर्मशाला के पास एक अधिवक्ता के मकान के भूतल में रहती थी। वह अधिवक्ता के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के विकास के दावों के बावजूद एंटी इनकंबेंसी की आहट, भाजपा नेतृत्व की बढ़ी टेंशन !

मंगलवार सुबह जब युवती ने देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसे देखने गए। भूतल पर पहुँचने पर उन्होंने देखा कि छात्रा दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी हुई थी।


पुलिस कर रही है जांच

सूचना मिलने पर तल्लीताल थाने के एसआइ सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान युवती के मामा ने बताया कि घटना के बाद युवती की माँ को एक अज्ञात युवक का कॉल आया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 लोगों की मौत, 2 घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस कॉल करने वाले अज्ञात युवक की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन
Ad