नैनीताल : सर्फ एक्सल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी पर घटतौली के आरोप, 20 ग्राम वजन कम होने पर लगा अर्थदंड

खबर शेयर करें -

नैनीताल : जिला उपभोक्ता फोरम ने सर्फ एक्सल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी पर घटतौली के आरोप को सही पाते हुए वादी को मानसिक वेदना और आर्थिक नुकसान के एवज में पचास हजार रुपये व वाद व्यय के रूप में दस हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है।

यही नहीं फोरम ने कंपनी पर पचास हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है जिसे कंपनी को फोरम में जमा कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग ने आयोग में वाद दायर कर कहा था कि उन्होंने दस रुपये मूल्य का सर्फ एक्सल का पैकेट खरीदा था। पैकेट में वजन 90 ग्राम लिखा था लेकिन उसमें 70 ग्राम डिटरजेंट निकला। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल, सदस्या विजयलक्ष्मी थापा व सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत ने मामले की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान संबंधित पैकेट का वजन आयोग के समक्ष भी कराया गया जिससे पैकेट का वजन कम होने की पुष्टि हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने विपक्षी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को घटतौली कर अनुचित व्यापारिक व्यवहार के कृत्य का दोषी पाया। फोरम ने कंपनी को आदेश दिया कि वह आदेश के डेढ़ माह के भीतर वादी को हुई मानसिक वेदना एवं आर्थिक हानि की क्षतिपूर्ति के एवज में 50 हजार और वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये अदा करें। इसके साथ ही विपक्षी कंपनी की ओर से किए गए अनुचित व्यापारिक व्यवहार पर फोरम ने पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड की धनराशि फोरम के कार्यालय कोष में जमा करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण