नैनीताल : तकियों से बनी लाश, टोमेटो सॉस का खून… होटल के कमरे से चादर मे लिपटा शव

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के होटल में पर्यटक की हत्या करने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद होटल में पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को होटल के कमरे से चादर मे लिपटा शव दिखाई दिया. जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो पुलिस को होटल कमरे से मानव आकृति में तकिया और चादर लिपटा मिला. जिसके बाद पुलिस को उनके साथ हुए मजाक का पता चला.

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

नैनीताल एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया गाजियाबाद दिल्ली से तीन पर्यटक घूमने के लिए बीते दिनों नैनीताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल किराए पर लिया. होटल के कमरे में चेक आउट करने से पूर्व उन्होंने मजाक करने की नीयत से तकिया से इंसानी शरीर की आकृति बनाकर उसमें टमाटर सॉस लगा दिया. जिसके बाद सभी होटल से भाग गए. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पर्यटकों की खोजबीन की. सभी पर्यटक मुक्तेश्वर क्षेत्र में मिले. इसके बाद उन्हें नैनीताल लाया गया. जहां उन्होंने बताया होटल से चेक आउट से पहले नकली डेड बॉडी बनाकर प्रैंक करने के लिए सफ़ेद चादर में तकिया लपेट कर डेड बॉडी बनाकर चले गये. सफाई कर्मचारी जब कमरा साफ करने आया तो बैड पर सफेद चादर में लिपटी डेड बाॅडी देखकर घबरा गया. जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया गया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति