नैनीताल : हेड कांस्टेबल की बेटी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा दी जान

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में हेड कांस्टेबल की बेटी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि सुहानी यादव (18) पुत्री प्रमोद कुमार नैनीताल जिले में हेड कांस्टेबल हैं। कहा कि वह चकरपुर बाजपुर में रहते हैं। सोमवार को सुहानी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ निगल लिया। उसे सीएचसी बाजपुर ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कहा कि यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: खेत में गिरी कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की छानबीन