नैनीताल : देर रात होटल में पर्यटकों के दो पक्षों में पंजा लड़ाने की बात पर झगड़ा, शराब पीकर जमकर काटा हंगामा

खबर शेयर करें -

तल्लीताल क्षेत्र के होटल में पर्यटकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि तल्लीताल स्थित आनंद गेस्ट हाउस में कुछ पर्यटक झगड़ रहे हैं।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन पर्यटक एक-दूसरे से हाथापाई करते रहे। सख्ती बरतते हुए पुलिस सभी पर्यटकों को थाने ले आई। वहां भी पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि देर रात पर्यटकों के दो पक्षों में पंजा लड़ाने की बात पर झगड़ा हो गया। उन्होंने देवरिया उप्र निवासी अंकित मिश्रा, बलिया उप्र के प्रकाश गुप्ता व रत्नेश कुमार सिंह, हरियाणा के रेवाड़ी निवासी भरत यादव, अभिषेक कुमार व प्रसंजीत सिंह के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट में पेश कर उन्हें छोड़ दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज