नैनीताल : देर रात प्रेमी युगल ने शराब के नशे में जमकर काटा हंगामा फिर पुलिस ने उतारा प्रेमी जोड़े का नशा

खबर शेयर करें -

नैनीताल : मल्लीताल क्षेत्र में देर रात प्रेमी युगल ने शराब के नशे में हंगामा काट दिया। होटल संचालक की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के खिलाफ कार्रवाई कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार देर रात यूपी निवासी एक युवक हल्द्वानी निवासी एक युवती को लेकर नैनीताल घूमने आया था। किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस बढ़ी तो दोनों ने होटल में ही हंगामा खड़ा कर दिया। होटल कर्मियों के समझाने के बाद भी जब प्रेमी युगल नहीं माने तो होटल संचालक ने पुलिस को सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को समझने की कोशिश की लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मेडिकल में दोनों लोग शराब के नशे में पाए गए। देर रात हंगामा करने के चलते रामपुर यूपी निवासी गोपाल सिंह व हल्द्वानी निवासी ममता के खिलाफ करवाई कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प