नैनीताल : भीमताल में उठाइए पैरासेलिंग और वाटर साइकिलिंग का लुत्फ, जानिए किराया

खबर शेयर करें -

हिमालयी राज्य उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के तौर पर समुद्र की तरह वोट पैरासेलिंग एडवेंचर का लुफ्त पर्यटक उठा रहे हैं. अब देश में पहली दफा वाटर साइकिलिंग का कॉन्सेप्ट भी उत्तराखंड में लाया गया है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल और देहरादून जिले के आसन बैराज में वाटर साइकिलिंग काफी लोकप्रिय हो रही है

उत्तराखंड में लगातार एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति आकर्षित हो रहे सेनानियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स के सेगमेंट में नई एक्टिविटी देना उत्तराखंड पर्यटन विभाग की एडवेंचर विंग के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. ऐसे में पर्यटन विभाग के एडवेंचर विंग ने अब तक समुद्र में की जाने वाली वोट पैरासेलिंग एक्टिविटी शुरू कर दी है. पहले चरण के बाद तीन अलग-अलग डेस्टिनेशन पर इस एडवेंचर एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

पैरासेलिंग के बाद वाटर साइकिलिंग

पर्यटन विभाग के एडवेंचर विंग के हेड अश्विनी पुंडीर ने बताया कि पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टिहरी झील में पहली बोट पैरासेलिंग एक्टिविटी करवाई गई थी. इसके बाद पर्यटकों के लगातार बढ़ रहे रुझान के चलते और पैरासेलिंग बोट की जरूरत महसूस की गई. जिसके चलते 2 और न्यू पैरासेलिंग बोट को उतारने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रयास किए गए हैं. वहीं इसके साथ-साथ टिहरी के अलावा दो अन्य डेस्टिनेशन को बोट पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी के लिए विकसित किये जाने का प्लान है. कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि टिहरी झील के अलावा दो नये डेस्टिनेशन के रूप में उधमसिंह नगर में नानकमत्ता सागर और बोर जलाशय को इस एक्टिविटी के लिए विकसित किए जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया की भारत में पहली बार इस तरह की वाटर साइकिल का इंपोर्ट किया गया है.

इसके लिए 9 वाटर बाइक को अब तक उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने अनुमति दे दी है. इसमें से छह वाटर बाइक सभी नियमों और मानकों का पालन करते हुए नैनीताल के भीमताल सहित अन्य तालों में भी पर्यटकों के लिए उतार दी गयी हैं. वहीं इसके अलावा तीन वाटर साइकिल आसन बैराज में चलाई जाएंगी.

500 रुपए है किराया: उत्तराखंड में पहली दफा वाटर साइकिलिंग का कांसेप्ट पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले 9 यूनिट को इंपोर्ट किया गया है. पर्यटकों को यह वाटर साइकिल इन नैनीताल के भीमताल झील में और देहरादून में आसन बैराज में इनका लुफ्त उठाने को मिलेगा। वाटर साइकिल यह यूनिट सिंगल सीटर और डबल सीटर मौजूद है जिन का किराया तकरीबन ₹500 प्रति व्यक्ति निर्धारण किए जाने की पर विचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad