नैनीताल : खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

खबर शेयर करें -

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई

बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने बताया कि शनिवार की शाम 4.30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव

उन्होंने कहा कि महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इधर शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।