नैनीताल : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, प्रकरण में पड़ताल जारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल : शहर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित मालरोड में चर्च के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। हालांकि इस संबंध में पुलिस को अबतक कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के स्थानीय लोग मालरोड पर वॉक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तल्लीताल क्षेत्र स्थित चर्च के समीप सड़क किनारे एक युवक को बेसुध पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों तक भी पहुंच गई। सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे अमित रौतेला ने उसकी शिनाख्त अपने चाचा कमल सिंह रौतेला के रूप में की। जिसके बाद युवक के शव को परिजन घर ले गए। बताया जा रहा है, कि युवक एक पर्वतारोही था। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस तरह की चर्चाएं थाने तक भी पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण में पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन