नैनीताल : ट्रांसफार्मर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा कैंटर मटियाली बैंड के पास खाई में जा गिरा, पांच महिलाएं और कैटर चालक घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रांसफार्मर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा एक कैंटर मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर में लिफ्ट लेकर जा रही पांच महिलाएं और कैटर चालक घायल हो गया।

बृहस्पतिवार शाम कैंटर ट्रांसफार्मर लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। भुजियाघाट में धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही राधा देवी पत्नी जीवन सिंह, जानकी देवी पत्नी दान सिंह, दीपा देवी पत्नी धन सिंह, दुर्गा देवी पत्नी गुलाब सिंह और चंपा पत्नी नारायण सिंह सभी निवासी कुरिया गांव गेठिया को काफी लंबे इंतजार के बाद भी कोई यात्री वाहन नहीं मिला तो उन्होंने कैंटर से लिफ्ट ले ली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद महिलाओं में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों, यात्रियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कोटलिया ने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर गए। रास्ते से दो घायलों को 108 में शिफ्ट कर दिया गया। गंभीर घायल राधा देवी को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। चालक धारा सिंह पुत्र जागीर लाल निवासी इज्जतनगर बरेली सहित अन्य घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप