नैनीताल : शराब की दुकान में घुसे चोर फिर जमकर जाम झलकाए, फिर इत्मीनान से नकदी लेकर फरार

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रामनगर में फिर दो शराब की दुकानों में एक महीने में चोरों ने तीसरी बार हाथ साफ किया है. साथ ही चोर दुकान में शराब पीकर जमकर मौज मस्ती करते हैं और बेखौफ होकर निकल जाते हैं, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

बता दें कि रामनगर के शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज इलाके में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में 1 महीने के अंदर चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है.ये दोनों ही दुकानें एक दूसरे से लगी हुई हैं. इन दोनों दुकानों में पूर्व में दो बार चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है. लेकिन चोरों ने फिर से दोनों दुकानों को निशाना बनाया है. अंग्रेजी शराब की दुकान के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते देर रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में तीसरी बार चोरी की है.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई चोरी का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है .उन्होंने बताया कि दीवार तोड़कर अज्ञात चोर दुकानों के अंदर घुसे थे. इसके बाद चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चुराने के साथ ही दुकान के अंदर रखी कीमती शराब की बोतलें भी तोड़ दी है और साथ ही महंगी शराब पी गए. उन्होंने बताया कि चोर दुकान से कितनी नकदी व शराब की बोतल चोरी कर कर ले गए हैं, इसका मिलान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad