नैनीताल : बस अड्डे के शौचालय को बना दिया कमरा फिर पर्यटकों को दिया जा रहा था किराये पर, कमिश्नर के निरीक्षण में खुली पोल

खबर शेयर करें -

नैनीताल : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को शाम 4 बजे के लगभग अचानक नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे पहुंचकर निरीक्षण किया।

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा शौचालय बनाया गया था और संचालन के लिए बायोटैक कम्पनी को दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से शौचालय को कमरे में बदला गया और पर्यटकों को प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया। शौचालय में 6 पुरुष यूरिनल व 1 महिला टॉयलेट था जिसे तोड़कर कमरे में तब्दील कर किराए पर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

मामले की गम्भीरता को देखते हुए आयुक्त ने आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब किया है और कमरे को तोड़कर पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिए।