नैनीताल : घास लेने के लिए जंगल गई महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला

खबर शेयर करें -

नैनीताल : शहर के समीपवर्ती सौड़ क्षेत्र में घास लेने के लिए जंगल गई महिला पर भालू ने हमला बोल दिया। भालू के हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। साथ में मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर भालुओं को भगाया। महिला को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है। महिला ने क्षेत्र में तीन भालू होने की बात कही है।

सौड़ निवासी 37 वर्षीय खष्टी देवी गांव की ही पांच अन्य महिलाओं के साथ रविवार सुबह घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी। घर से कुछ ही दूरी पर वह घास काट ही रही थी कि अचानक एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। एक साथ तीन भालू देख अन्य महिलाओं की भी चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

महिलाओं ने हो हल्ला कर किसी तरह खष्टी की जान बचाई। मगर भालू ने हमले में उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। स्वजन और अन्य ग्रामीण तत्काल उसे लेकर बेटी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां महिला को उपचार दिया गया। डॉ. नेहल ने बताया कि महिला के चेहरे और गर्दन में गहरे जख्म हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

जिसमें 16 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल महिला को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इधर सूचना के बाद रेंजर प्रमोद तिवारी वन विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और महिला का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला के परिवार को दस हजार की त्वरित सहायता दी गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों द्वारा गश्त कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad