नैनीताल : जन्मदिन मनाने के दौरान छात्रा के चेहरे में केक लगाने को लेकर दो छात्र गुटों में हुई जमकर मारपीट

खबर शेयर करें -

जन्मदिन मनाने के दौरान छात्रा के चेहरे में केक लगाने को लेकर मंगलवार को दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन छात्रों के सिर फूट गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी है।

नैनीताल पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को छात्रा के जन्मदिन पर छात्र ने केक उसके गाल पर केक लगाया तो दूसरे छात्र ने आपत्ति जताई। इस पर छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छात्रों के दो गुट बन गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान तीन युवकों के सिर में गंभीर चोट लग गई। चोटिल युवकों को उनके साथियों ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। इसके बाद चोटिल छात्र परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में पुलिस ने दोनों गुटों के तीन छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। इधर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य एएस बिष्ट ने बताया कि युवकों व उनके परिजनों को साफ चेतावनी दी गई है कि भविष्य में मारपीट करने पर उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में