नैनीताल : कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 9 अगस्त को अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 9 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल बुधवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2023 को अपरान्ह 02 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 अगस्त को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है, अतः छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.08.2022 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पॉस्को मामले में आरोपी राशिद दोषमुक्त, अदालत ने कहा—आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 09.08.2022 (बुधवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल को विधि में मिली Ph.D. की उपाधि: डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा किया शोध, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन को दिया श्रेय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे